भारतीय मौसम विभाग ने कहा- देश के कई राज्यों में अगले 5 दिनों में आंधी-तूफान की आशंका, अलर्ट जारी
नई दिल्ली
भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि देश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंकी बनी हुई है और इसलिए उसने अगले 5 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि आज पश्चिमी हिमालय और नार्थ-वेस्ट इंडिया में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। अगले 5 दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट तो वहीं अगले 5 दिनों में मध्य भारत में आंधी-तूफान आने की आशंका बनी हुई है इसलिए उसने यहां पर सभी को अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती संचलन सक्रिय है, जिसका असर कश्मीर और उससे सटे राज्यों पर हो रहा है और इस कारण भारत के कई राज्यों में मेघों के बरसने के आसार बने हुए हैं। विभाग ने कहा है कि हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड, एमपी, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी जोरदार बारिश के आसार हैं। मौसम में ये बदलाव होली तक जारी रहने वाला है, हालांकि इसके बाद एकदम से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
भारी बारिश का अलर्ट जारी जहां इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, वहीं स्काईमेट वेदर ने कहा है कि राजघानी दिल्ली अब तपने वाली है क्योंकि आने वाले हफ्ते में दिल्ली का पारा 36 डिग्री के आस-पास हो पहुंच सकता है, हालांकि आज और कल यहां बारिश की भी संभावना बनी हुई है। लेकिन पारे के तापमान में परिवर्तन नहीं होगा और 21-24 मार्च के बीच में यहां अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री के आस-पास पहुंच सकता है। स्काईमेट ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई इलाकों के मौसम में परिवर्तन संभव है। 21-23 मार्च को देश के कई राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।
त्रिपुरा, नगालैंड और मणिपुर में भारी बारिश के आसार जबकि भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज और कल मध्यप्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, बिहार के पटना, दरभंगा और झारखंड के रांची में भारी बारिश संभव है, यहां बिजली कड़कने के साथ ओले गिरने की भी संभावना बनी हुई है, जबकि हिमालयी क्षेत्रों जैसे हिमाचल, कश्मीर और लद्दाख में आज और कल बर्फबारी की आशंका बनी हुई है। जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड और मणिपुर में भारी बारिश के आसार हैं। जोरदार ढंग से बादल बरस सकते हैं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, पश्चिम बंगाल में भी जोरदार ढंग से बादल बरस सकते हैं इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी जोरदार बारिश के आसार हैं। मौसम में ये बदलाव होली तक जारी रहने वाला है, हालांकि इसके बाद एकदम से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

पाठको की राय